गाजीपुर: शहीद दिवस पर शेरपुर में निकला प्रभातफेरी,अष्ट शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।18 अगस्त १९४२ को शहीद हुए अमर अष्ट शहीदों को क्षेत्र की जनता द्वारा आज सोमवार को क्षेत्र में जगह जगह श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत शेरपुर के सभी बच्चों और शिक्षको ने प्रभात फेरी निकालकर अष्ट शहीद अमर रहे का नारा लगाते हुए शहीद बाग पहुचें। वहां डॉक्टर सत्यानंद राय ने ध्वजारोहण किया, बच्चों को संदेश दिया कि भारत के भविष्य आप ही हो और आप ही शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा कर विकसित भारत के सपनों को साकार कर सकते हो। शिक्षकों, बच्चों,और गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से सत्यानंद राय जया नंद राय, सुरेश राय,अखिलानंद राय, केशरी राय, शशि शेखर राय, पंकज राय, कमलेश राय, विद्या सागर शर्मा, विकास राय, ज्ञानेन्द्र राय स्वदेश राय, भरत वर्मा, ओम प्रकाश राम, सविता राय, कौशल्या उपाध्याय, वंदना राय इत्यादि उपस्थित रहे।शिक्षक बालाजी राय,मनीष राय, कृष्ण मुरारी राय, आशीष राय अमित सिंह इत्यादि के नेतृत्व में शिक्षकों का समुह यूपीएस कुण्डेश्वर , यूपीएस कन्या कुण्डेश्वर, यूपीएस सूरतापुर, पी एस सूरता पूर ,यूपीएस मोहमदाबाद पहुंचकर। बच्चों को 18 अगस्त के बारे मे विस्तार से बताया गया और बच्चों के साथ शिक्षकों द्वारा भी अष्ट शहीद अमर रहे का गगन भेदी नारा लगाया गया। यह काफिला शेरपुर, कुंडेशर, सुरतापुर, होते हुए तहसील स्तिथ शहीद पार्क पहुंचा। सभी ने अष्ट शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर हृदय नारायण दुबे ,जयनारायण उपाध्याय, अनिल पांडे, राजीव प्रधान, फहीम अंसारी, आसिम हसन , रूपेश पांडे अश्विनी राय, उपेन्द्र सिंह देवेन्द्र राय ,बिंदु राय ,सुमन गुप्ता, राक्सी मेहराब,नंद जी श्रीवास्तव, अखिलेश्वर तिवारी, शितेश सिंह इत्यादि के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।




