Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। छात्राओं एवं महिलाओं से छेड़खानी, पीछा करने, मोबाइल नंबर मांगने, फोटो खींचकर धमकाने तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से प्रसारित करने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर समाजसेवियों एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुहम्मदाबाद कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, अंसारी स्कूल सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस, एंटी रोमियो दस्ता एवं सादे वेश में पुलिसकर्मियों की नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की गई। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा स्वयं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने तथा महिला हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए जाने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को रास्ते में परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि अभिभावकों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । इस दौरान श्रीनारायण सनातनी, अमित अग्रवाल, संजीव गिहार (सभासद), जितेन्द्र मुखिया (सभासद), डॉ. शशांक शेखर राय, संजीव वर्मा, अशोक तिवारी, संतोष पांडेय, सुधाकर राय, अभिषेक राय सहित दर्जनों समाजसेवी एवं हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button