
त्रिलोकीनाथ राय ,गाजीपुर। कासिमाबाद में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय छात्र राजा बाबू की मौत हो गई। वह कोचिंग से लौटते समय अज्ञात बाइक की चपेट में आ गया था। जब परिजनों को सूचना मिली तो आनन फानन में सी एच सी कासिमाबाद ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां आशा देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की बड़ी बहन निशा 15 वर्ष और छोटी बहन मनीषा 9 वर्ष की है। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की निंदा की और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
कासिमाबाद नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया और कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने लोगों की जुटी भीड़ को समझा बुझा कर शांत करा शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के मौसा सुरेंद्र राम की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।




