Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाजीपुर:सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य  शोभायात्रा

कृपाशंकर
गाजीपुर। सदगुरुदेव व सतपाल महाराज के जन्मोत्सव गुरुवार को मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान मे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर मे श्रध्दालुओं के माध्यम से भव्य झाँकी एवं शोभायात्रा का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभात और महात्मा सुखियानंद ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा मे महिलाओ व पुरुषो ने इस पावन जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के रेलवे प्रशिक्षण केंद्र स्थित हंसयोग आश्रम से प्रारंभ होकर ओपियम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, पावरहाउस, झुन्नूलाल चौराहा होते हुए कारगिल मार्केट होते हुए पुनः आश्रम पर आकर समापन हुआ।इस शोभायात्रा मे सतपाल महाराज के साथ साथ देश की महान विभूतियो स्वामी विवेकानंद,रामकृष्ण परमहंस,चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह,अहिल्याबाई जैसे विदुषियो के बडे बडे कटआफ से सुसज्जित शोभायात्रा निकाला गया।   शोभायात्रा के अवसर पर महात्मा सुखियानन्द ने बताया की यह शोभायात्रा 1 सितंबर से 21 सितंबर तक सद्भावना यात्रा, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान के साथ ही सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं समाज में राष्ट्रीय एकता सद्भावना भाईचारा की स्थापना के लिए सद्भावना सत्संग समारोह आयोजित किया जा रहा है। आश्रम में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तथा सामान्य स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर , दिव्यांग जनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वामी सारथानन्द, दयावती बाई, गोपालजी,जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय,विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,ब्लाक प्रमुख संतोष यादव, जिला प्रधान उमेश,एडवोकेट रामयश यादव, एडवोकेट सुधाकर राय, सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आश्रम के प्रभारी सुखिया आनंद ने बताया कि जब जब धरा पर अत्याचारियों का बोल बाला होता है।मानव दिशाहीन होकर भटकने लगता है तब मानव का मार्गदर्शन करने के लिए सत्पुरुष सदगुरू रुप धारणकर आते हैं। मानव को अध्यात्मिक ज्ञान देकर उसकी सोई हुई चेतना को जगाते हैं। उन्होंने कहा कि जो सदगुरू के बताए मार्ग पर चलता है उसका उद्धार हो जाता है।सतपाल महाराज का सम्पूर्ण जीवन मानवता के सेवा के लिए समर्पित है।हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए।महात्मा दयावंती बाई जी ने बताया कि सत्संग ही वह माध्यम है जिससे परमात्मा से प्रीति होती है और बिना परमात्मा के प्रेम के यह जीवन शून्य है।परमात्मा का ज्ञान गुरु के ही माध्यम से होता है। इस अवसर पर तरुणदीप सिंह, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, राजदेव यादव,किशोर यादव,संजीव गुप्ता, उमेश सिंह, संतोष कुमार गुप्ता,विपिन बिहारी,अमरनाथ तिवारी, छोटे लाल सिंह,अमरनाथ पाल,डा.कुशुमलता, माधुरी सिंह सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button