
निकला विसर्जन जुलूस, पर्व हुआ सकुशल सम्पन्न,
पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी जुलूस में शामिल होकर जगत जननी मां जगदम्बा को दी विदाई
विसर्जन जुलूस को देखते हुए डीएम, एसपी नगर में पहुंचे लिया जायजा, व्यापक रहा सुरक्षा व्यवस्था के इंतेज़ाम
आफताब अंसारी
भदोही। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर नाचते गाते, पटाखा फोड़ते और अबीर उड़ाते हुए माता का जयकारा लगाते विदाई दी। विसर्जन जुलूस के मद्देनजर डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल नगर पालिका द्वारा बनाए गए कैम्प में बैठ कर नजर रखे हुए थे। वहीं चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी, अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह, अंसार अख्तर अंसारी भी शोभा यात्रा में शामिल होकर जगत जननी मां जगदम्बा को विदाई दी। इस दौरान सुबह के समय पूजा व आरती के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं को उठाने का सिलसिला शुरु हो गया। तो माहौल एक बारगी कारुणिक हो उठा। विदाई देने के दौरान महिलाओं ने भी आरती की और जगत जननी मां जगदम्बा से मन की मुरादें पूरी करने की प्रार्थना की। सभी प्रतिमाएं नगर के मर्यादपट्टी एकमा तिराहे के पास दो बजे के बाद तक पहुंच गई। जहां से लगभग 5 बजे से प्रतिमा विसर्जन का जुलूस उगापुर स्थित नहर में प्रवाहित होने के लिए रवाना हुआ। जुलुस में शामिल श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते हुए तथा भक्ति व फिल्मी गीतों पर नाचते व थिरकते हुए चल रहे थे। शाम लगभग साढ़े सात बजे तक सभी प्रतिमा अज़ीमुल्लाह चौराहे से रवाना हो गई थी। लिप्पन तिराहे के पास विसर्जन जुलूस देखने व मां शेरावाली को अंतिम विदाई देने के लिए सड़क के दोनो ओर भीड़ रही। महिलाएं छतों पर बैठे व खड़ी रह कर मां अम्बे को विदा किया। जुलुस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चप्पे-चप्पे से पुलिस के जवान जुलूस की निगरानी कर रहे थे। शांतिपूर्ण माहौल में शोभा यात्रा के सकुशल संमपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। वही उन्हे बधाई देने का भी तांता लगा रहा। इस मौके पर हर दिल अजीज पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, श्री दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाल विद्या विकास यादव, सत्यशील जायसवाल, विनीत बरनवाल, भरत जायसवाल व उनके सहयोगी बारी-बारी से सभी प्रतिमा विसर्जन के लिए आगे बढाते हुए नजर आए। इस मौके पर एसडीएम अरुण गिरी, सीओ अशोक मिश्रा, सीओ यातायात राजीव कुमार सिंह, कोतवाल सच्चिदानंद श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक उमेश कुमार गुप्त मुन्ना भाई, प्रमोद बरनवाल, पंकज बरनवाल, अमित गुप्ता, राजीव चौरसिया, राजीव गुप्ता, रोहित गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, डीएम सिंह गहरवार, कमलेश जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, लवकेश सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।




