Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही : हाजी इरशाद खान के यहां वलीमे में पहुंचे इंडिया के टॉप वन नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप कुमार राय

वलीमे में प्रदेश सहित जनपद के पहुंचे जनप्रतिनिधि व सम्भ्रान्तजन, दिया आशीर्वाद

पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, डॉ मो0 अतहर अंसारी, निर्यातक मुश्ताक अंसारी व जावेद खान आदि ने दी मोबारकबाद

आफताब अंसारी
भदोही। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा राजनीतिक गलियारे के बहुचर्चित रहे वरिष्ठ बसपा नेता हाजी इरशाद खान पप्पू भाई के यहां वलीमे का आयोजन किया गया। वलीमे में प्रदेश सहित जनपद के विभिन्न राजनीतिक हस्तियां एवं निर्यातक के अलावा इंडिया के टॉप वन नेफ्रोलॉजिस्ट ओप्पल हॉस्पिटल के डॉ प्रदीप कुमार राय शामिल रहे। वलीमे में पहुंचे इंडिया के टॉप वन नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप कुमार राय हर किसी के जुबान पर चर्चा के विषय बने रहे। लोगो को कहते हुए सुना गया कि वैवाहिक समारोह में बड़े से बड़े जनप्रतिनिधि या उद्यमी का आना स्वभाविक तो हो सकता है लेकिन एक बड़े डॉक्टर का आना बहोत ही मुश्किल होता है। डॉ साहब का आना इरशाद खान से गहरा रिश्ता दर्शाता है। डॉक्टर साहब का वलीमे में 15 मिनट का तशरीफ़ ले आना चर्चा का विषय बना रहा। इस शुभ अवसर पर पहुंचे हर दिल अजीज, भदोही की मिट्टी में रचे-बसे भदोही की आन-बान शान पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और भदोही नगर के आबरू नगर में विकास कार्य के पुरोधा, खुशमिजाज नगर पालिका परिषद भदोही चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी तथा समाजवादी पार्टी के जांबाज़ सिपाही जावेद खान, वरिष्ठ कालीन निर्यातक आली जनाब मुश्ताक अंसारी साहब, हाजी मुजाहिद हुसैन अंसारी, हाजी इमाम बेग, राजू डायर, हन्नान अंसारी, हाजी नुरुल्लाह अंसारी, तौकीर अंसारी आदि ने वर वधु को नवजीवन के प्रारंभ पर ढेर सारी बधाइयां व आशीर्वाद दिए। तत्पश्चात आए हुए लोगो ने नाना प्रकार के शाही व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं सभी महमानो का खुलूस और मोहब्बत के साथ हाजी इरशाद खान पप्पू भाई व उनके साहबजादे मो0 अबु बकर, मो0 हम्जा ने इस्तकबाल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button