Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही:शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

तहसील स्तर पर ही फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण कराये सुनिश्चित: जिलाधिकारी

आफताब अंसारी
भदोही। जन शिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी भान सिंह, तहसील भदोही में अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी अरूण गिरि, पुलिस क्षेत्राधिकारी भदोही, तहसील औराई में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को निस्तारण करने हेतु शिकायतकर्ता से बात करें, मौके पर जाये, स्पष्ट रूप से आख्या लिखे, कागजी खानापूर्ति न करें। शिकायतों को पारदर्शी ढंग से गुणवत्तानुरूण निस्तारण कराये।

अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी। तहसील ज्ञानपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये फरियादियों के कुल 20 प्रार्थना पत्रों में से 05 मामलों में त्वरित निस्तारण किये गये, शेष प्रकरण में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाते हुए समय-सीमा में समाधान करने का निर्देश दिया।    जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने का निर्देश दिया। कानूनगो व लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन सम्बन्धी मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय व सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनता जनार्दन को अपने तहसील स्तर पर ही उनकी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से तीन दिन केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि राजस्व व जमीन प्रकरण शिकायत के निस्तारण हेतु राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जॉच करते समय शिकायतकर्ता अथवा वहॉ पर उपस्थित व्यक्तियो के हस्ताक्षर अवश्य कराये तथा फोटोग्राफ्स भी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button