Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही :‌ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

आफताब अंसारी
भदोही।औराई विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के औराई तहसील महामंत्री नेहाल अली के नेतृत्व में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर विधायक दीनानाथ भास्कर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पंजीकृत पत्रकार संगठन है, जो प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों एवं 551 तहसीलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। बावजूद इसके, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सरकारी सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने, पत्रकार हितों की रक्षा हेतु स्थाई समितियों के गठन, ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड एवं निःशुल्क बस यात्रा सुविधा, प्रदेश स्तरीय मान्यता व विज्ञापन समितियों में प्रतिनिधित्व, लखनऊ में संगठन के लिए निःशुल्क कार्यालय, ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन तथा पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से जांच कराने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। विधायक दीनानाथ भास्कर ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button