Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही:पेंशनरों की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोषागार कार्यालय में हुआ पेंशनर दिवस का आयोजन

आफताब अंसारी
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कोषागार कार्यालय में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक के रुप में वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह एवं जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष व प्रतिनिधि तथा सम्मानित पेंशनरगण उपस्थित थे। बैठक में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, पेंशनर्स वेलफेयर संस्था, सिविल पेंशनर्स संघ, विद्युत पेंशनर्स संघ एवं अन्य विभाग से सम्बंधित पेंशनर संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बेसिक शिक्षक संघ के नेता कल्लू राम यादव द्वारा सर्व प्रथम जिलाधिकारी को गुलदस्ता भेटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनर संगठन के प्रतिनिधि ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। शिक्षा विभाग के पेंशनरों (बेसिक व माध्यमिक शिक्षा) के पेंशन प्रपत्रों का समय से निस्तारण करानें हेतु जिलाधिकारी द्वारा विशेष रुप से जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं लेखाधिकारी को समन्वय स्थापित कर पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करनें का निर्देश दिया गया। पेंशनर दिवस में उपस्थित सक्षम प्राधिकारियों के द्वारा भी उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करानें का आश्वासन दिया गया। उक्त बैठक का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह ने किया। बैठक में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष, आहरण वितरण अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि के साथ-साथ, कल्लू राम यादव, राम बली मौर्या, प्रभा शंकर मिश्र, विजय नाथ द्विवेदी, लाल मणि शुक्ल, राज कुमार पाठक, रमा शंकर मिश्र, वरिष्ठ लेखाकार अजय सिंह, मथुरा राम यादव, प्रशांत, घनश्याम आदि पेंशन पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा 85 वर्ष से ऊपर के उपस्थित पेंशनरों को साल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह ने सभी सम्मानित पेंशनरों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button