Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली : महाराष्ट्र की तर्ज पर पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार : डॉ अनुराग सक्सैना

स्वस्थ लोकतंत्र में कलमकारों भी भूमिका महत्वपूर्ण


नई दिल्ली। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने महाराष्ट्र की तर्ज पर पूरे  देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाने की पूरजोर मांग की है। वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक कलमकार सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक लोकतंत्र की नींव मजबूत नहीं हो सकती। कहा गया कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सत्ता के दुरुपयोग पर सवाल उठाने के साथ ही साथ जनहित के मुद्दों को उठाने और समाज में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। देश की आजादी की लड़ाई में भी कलमकारों का अभूतपूर्व योगदान रहा। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अनेक पत्रकारों ने अपनी कलम के जरिए जनचेतना जगाई और अंग्रेजी हुकूमत की नीतियों को बेनकाब किया। श्री सक्सेना ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण की गारंटी नहीं मिल पाना चिंता का विषय है। महाराष्ट्र में लागू पत्रकार सुरक्षा कानून इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गैर-मान्यताप्राप्त पत्रकारों को भी संगठन के माध्यम से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह पत्रकारों के खिलाफ होने वाली हिंसा, धमकी और दबाव की घटनाओं को गंभीरता से ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही, पत्रकारों के लिए बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और वित्तीय सहायता जैसी योजनाओं को भी मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया पत्रकारों की सुरक्षा, संरक्षा हेतु प्रयासरत है और देशभर के पत्रकारों को संगठित कर उनकी आवाज बुलंद करने का काम कर रही है ताकि पत्रकार निडर होकर सच को सामने रख लोकतंत्र की असली ताकत बन पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button