Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही पत्रकार संघ को भंग कर भदोही जनर्लिस्ट असोसिएशन का हुआ गठन

बैठक में चुने गए विरेन्द्र चतुर्वेदी अध्यक्ष और गंगाधर महासचिव मनोनीत

सचिव बने आफ़ताब अंसारी, उपाध्यक्ष उबैदुल्ला असरी तो कोषाध्यक्ष खुर्शीद खान

आफताब अंसारी
भदोही। मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर बुधवार को भदोही नगरपालिका परिषद के सभागार में जनपद के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए चर्चा परिचर्चा की गई। इस दौरान तय किया गया कि पत्रकार हित के लिए एक संगठन होना आवश्यक है। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व में चल रहे संगठन, भदोही पत्रकार संघ को भंग करते हुए नये सिरे से भदोही जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गठन किया गया। ‌बैठक में उपस्थित पत्रकारों की आपसी सहमति और विचारों का सम्मान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार विरेन्द्र चतुर्वेदी को अध्यक्ष और वर्तमान क्रान्ति न्यूज 24 के सम्पादक सुनील कुमार गंगाधर को महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं पत्रकार आफ़ताब अंसारी को बनाया गया संगठन का सचिव, एबीपी न्यूज के संवाददाता रोहित गुप्ता, उबैदुल्ला असरी को उपाध्यक्ष, खुर्शीद खान बने कोषाध्यक्ष, तथा दैनिक जागरण के पत्रकार कैसर परवेज को संरक्षक मनोनीत किया गया।  इस निर्णय का सभी पत्रकारों ने सहर्ष समर्थन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के रजिस्ट्रेशन और नियमावली को लेकर आगामी तिथि में बैठक की जायेगी। जिसकी पूर्व सूचना सभी पत्रकारों को दे दी जायेगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र चतुर्वेदी तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार कैसर परवेज ने किया। इस अवसर पर नैरंग आलम खान, शाहिद सिद्दीकी, हैदर अली संजरी, रिजवान सिद्दीकी, सेराज उर्फ गुड्डू, अली अकबर, फारूक अहमद, राजन कुरैशी और सिराजुद्दीन सहित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button