भदोही : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

28 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान, रक्तदान मानवता की है सच्ची सेवा
आफताब अंसारी
भदोही। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन दुर्गागंज स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले रक्तदान शिविर में 28निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया। समाज के हर एक नागरिक को रक्तदान करना चाहिए। यह मानव कल्याण हेतु अनुकरणीय कदम है। एक व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसके बदले चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करके जहां किसी की जान बचते हैं तो वहीं सेहत भी अच्छी रहती है। रक्तदान शिविर में कुल 28 निरंकारी भक्तो ने रक्तदान किया जिसमे 23 पुरुष 5 महिलाएं सामिल थी। 45 लोगो ने पंजीकरण कराया। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी 1986 में पहली बार लोगों को उत्साहित किया था की रक्त नाड़ियों में बहाना चाहिए ना की नालियों में तब से लेकर आज तक निरंकारी मिशन के भक्त बड़े ही उत्साह तथा लगन के साथ रक्तदान करते आ रहे है। सन्त निरंकारी मिशन द्वारा लाखों यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। सतगुरू माता सुदीक्षा महाराज जी का संदेश भक्तों के लिए रक्त का दान पहले से ही भक्ति का एक अभिन्न अंग बन चुका है और निरंकारी मिशन के सेवादार सदैव ही नि:स्वार्थ भाव से जनकल्याण की सेवा करने के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर संयोजक राजेश कुमार जी ने आए हुए रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन किया वहीं दुर्गागंज मुखी डॉ अशोक जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।




