Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही : सनातन धर्म संस्कृति का संदेश संपूर्ण विश्व के लिए हितकारी

विशाल सकल हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

आफताब अंसारी
भदोही।नगर के मर्यादपट्टी स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें दूरस्थ क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति, युवा, नौजवान, छात्र-छात्राएं, व्यापारी तथा विभिन्न वर्ग के लोगों का अद्भुत समावेश रहा। जहां उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान मुख्य अतिथि संत दंडी स्वामी प्रकृष्ठानंद सरस्वती जी महाराज पीठाधीश्वर शक्तिपीठ भानपुर जौनपुर ने सनातन धर्म संस्कृति के संदेश को संपूर्ण विश्व के लिए हितकारी बताया और जातिगत विद्वेष को मतकर एकता के सूत्र में पिरोने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल जी ने भारतीय धर्म और संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व को वैसुधव कुटुंबकम अर्थात संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानने वाली सनातन धर्म संस्कृति ने सभी मत पंथों का समान रूप से सम्मान किया है।

सभी के स्वीकार्यता की अद्भुत क्षमता रखी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों तथा विदेशी शक्तियों के प्रभाव में आकर हिंदू समाज को जाति के आधार पर तोड़ने का षड्यंत्र किया जा रहा है। हमारी एकजुटता ही भारत को पुनः वैभव के मार्ग पर ले जाकर विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगी। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ज्ञान देवी बालिका कॉलेज ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के उत्थान पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि शिक्षक विजय सरोज सेवा सदन इंटर कॉलेज ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित जन समूह के समक्ष प्रस्तुत की।

ज्ञान देवी बालिका कॉलेज तथा जय हिंद इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटिका ऑपरेशन सिंदूर,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,नारी सशक्तिकरण, राम जी पर गीत तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई पर विजई भव नृत्य नाटक का प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम के समापन से पूर्व पूज्य संतआसाराम जी बापू सत्संग मंडली के संत नारायण पांडेय के नेतृत्व में भव्य तुलसी पूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। इस मौके पर काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुनील जी, कौशल किशोर जी, सच्चिदानंद जी, रामबालक जी, कमलेश जी, अजय पांडेय जी, विष्णु जी, सर्वेश्वर जी, रविंद्र दुबे, तरुण शुक्ल, विनीत बरनवाल, सत्यशील गुप्ता, राकेश कैलाशी, योगेश जायसवाल, रमेश जी, डॉ.वीके दुबे, आकाश चौरसिया, अंजलि, अजय, गिरधारी, भरत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अध्यक्षता प्रदीप बरनवाल ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button