Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही : दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार : जिलाधिकारी शैलेश कुमार

डीएम ने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारम्भ,5 साल तक के हर बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक दिलाए: सीएमओ,जनपद में बनाए गए कुल 633 बूथों पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों ने पी पोलियो रोधी खुराक

आफताब अंसारी
भदोही। सघन पल्स पोलियो का अभियान जिलाधिकारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह अभियान 14 से 22 दिसम्बर तक चलेगा। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर से जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने फीता काट कर व 0 से 5 साल के बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। 14 दिसंबर को पोलियो बूथ पर व 15 से 19 दिसंबर तक घर-घर जाकर एवं 22 दिसंबर को बी टीम एक्टिव होकर पोलियो ड्रॉप पिलाएगी। 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को चाहे वह पहले भी दवा पी चुके हो अथवा बीमार ही क्यों ना हो सभी को पिलाना जरूरी है।
अभियान की शुरूआत के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के कुल 2,78010  बच्चों को इस दौरान पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में कुल 633 पोलियों बूथ बनाये गये है। इस अभियान में 2,38,038 घरों पर निर्धारित 05 दिनों तक पोलियों टीम घर-घर सम्पर्क करके छूटे हुये बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेगी। इसके लिए ट्राजिट व मोबाइल टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ईट भठ्ठो, टैम्पों स्टैण्ड एवं मुख्य चैराहों पर पोलियो का खुराक पिलाने का कार्य किया जायेगा। इसके लिए कुल 1947 टीकाकर्मी एवं 154 पर्यवेक्षक लगाये गये है अभियान की  निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार चक ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जो अपने-अपने स्तर पर लगातार टीम की निगरानी व उनकी मदद करने का काम करेगे। इस अवसर पर  एसीएमओ ओपी शुक्ला, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विवेक श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ रामपाल, डब्लू एच ओ व यूनेस्को टीम एवं संबंधित अधिकारीगण, डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी ,आशा, एएनएम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button