गाजीपुर : 1.03 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

बाइक व मोबाइल भी बरामद
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 07 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते 534 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया । पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेमरा हाईवे, एनएच-31 स्थित बस स्टैंड के पास से साहुल यादव पुत्र वकील यादव, निवासी भनदहा कला, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष तथा रवि राजभर पुत्र नागेन्द्र राजभर, निवासी कौला जखनिया, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 534 ग्राम हेरोइन के अलावा एक स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP62 CX6973 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 760/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।
जिला संवाददाता विवेकानंद राय




