Slide 1
Slide 1
क्राइममिर्जापुर

दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

अहरौरा। (मीरजापुर) अदलहाट थाना क्षेत्र के जमालपुर मार्ग पर रानीबाग स्थित किराना होल सेल व ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था।
डेहरी ग्राम निवासी अरविन्द केशरी की सिकिया निवासी विनोद यादव के मकान में किराना की होल सेल की दुकान है। वे प्रतिदिन की भांति दुकान बन्द कर घर चले गये। रात इग्यारह बजे दुकान में आग लगने की सूचना पर मकान मालिक विनोद यादव पहुंच गये। की इस दौरान अरविन्द वाराणसी गये थे। सूचना मिलने पर निरीक्षक अपराध राम प्रीत यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजरी राव मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दुकान में विस्फोट होने से मकान का दीवार फट गया तथा शटर निकलकर दूर जा गिरा। पांच कमरों में सामान भरा था। दुकान में पचास लाख से ज्यादा का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मकान का दीवार फटने से उसी मकान के अगले भाग में भरूहिया ग्राम निवासी जुनैद अहमद की ज्वैलरी व बर्तन की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button