मिर्जापुर : जिंदा जल गए 9 लोग
कुल 11 लोगों ने गंवाई जान, ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी थी आग

अजीत पांडेय / मिर्जापुर । बुधवार रात एक आउट ऑफ कंट्रोल ट्रक ने कहर बरपा दिया।. ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे बोलेरो में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में जिगना के एक ही परिवार के सदस्यों और बच्चों सहित कुल 11 लोगों की जान चली गई। मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. ढलान पर उतरते एक मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने से उसने आगे चल रही बोलेरो, कार और एक अन्य ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इस जबरदस्त भिड़ंत के कारण बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे में कार चालक और ट्रक के खलासी ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस और दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य कर शवों को निकाला। हादसा उस वक्त हुआ जब चना लादकर नीचे उतर रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने पीछे से वाहनों को ऐसी टक्कर मारी कि बोलेरो गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई. भीषण आग की वजह से बोलेरो में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका. पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार दो ट्रकों के बीच दबकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जिससे मौके पर ही मौतें हुईं।
हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मरने वालों में 7 लोग मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के निवासी थे. मृतकों की पहचान शिवा सिंह (8), सोनम सिंह (9), पीयूष सिंह (14), पंकज सिंह (40), वंदना सिंह (43), विष्णु सिंह (45) और वीना सिंह (47) के रूप में हुई है. इनके अलावा सतना के प्रियंका सिंह और कार्तिकेय सिंह, सागर के विकास शर्मा और सोनभद्र के जय प्रकाश की भी इस दुर्घटना में जान चली गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. जिला मजिस्ट्रेट पवन गंगवार ने पुष्टि की है कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रभावित परिवारों को सूचित कर दिया गया है.।प्रशासन ने अब इस पूरी घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस बल मौके पर तैनात है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है. शुरुआती जांच में बिहार और मध्य प्रदेश के नंबर वाले ट्रकों की संलिप्तता सामने आई है । यूपी के मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो, कार और एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही बोलेरो में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और गाड़ी में सवार 6 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई।



