गाजीपुर : गहमर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर । जनपद में अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 251/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अपहृता की बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 23 नवंबर को चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक शिवपूजन अपनी पुलिस टीम के साथ तलाश में जुटे थे। तभी मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस ने भदौरा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश कुमार पुत्र मुन्ना राजभर, निवासी ग्राम लहना, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवपूजन एवं थाना गहमर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से नाबालिग अपहृता की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी।
जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर




