गाजीपुर : विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को दी गई जानकारी

डॉ एके राय / गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला कारागार का औचक निरीक्षण श्रीमती अर्चना-द्वितीय , सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। वहीं आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता एवं जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके साथ ही बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कारागार बंदियों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व सायं का भोजन के संबंध में जानकारी ली गयी।
सचिव द्वारा जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव द्वारा बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु दवा की छिड़काव आदि के लिए निर्देशित किया गया।




