Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

ब्रह्मर्षि समाज कर्नाटक ने गाजीपुर के लाल आशीष कुमार को किया सम्मानित

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कर्नाटक ब्रह्मर्षि समाज में खुशी की लहर

 

 

 

गाजीपुर में ब्रह्मर्षि समाज हुआ गौरवान्वित , बधाइयों का तांता

त्रिलोकी नाथ राय /गाजीपुर।भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के बीरपुर गांव के निवासी युवा समाजसेवी आशीष कुमार को हाल ही में समाजवादी पार्टी का कर्नाटक का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन से कर्नाटक सहित गृह जनपद गाजीपुर के ब्रह्मर्षि समाज एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में आशीष राय को सम्मानित करने हेतु बेंगलुरु में ब्रह्मर्षि समाज, कर्नाटक बिहारी समाज, एवं उत्तर प्रदेश ब्रह्मर्षि समाज द्वारा 9 मार्च को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बिहार एवं उत्तर प्रदेश के प्रवासी समाज के लोग तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव (कर्नाटक) आशीष कुमार राय को बेंगलुरु में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, समाज के प्रति उनके समर्पण एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में ब्रह्मर्षि समाज, बेंगलुरु के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव मुकुल भारद्वाज, संयुक्त सचिव हेमंत शर्मा तथा उपाध्यक्ष अरुण ओझा सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी वक्ताओं ने होली के पावन अवसर पर समाज में भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि समाज के हित में इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे। यह सम्मान न केवल आशीष कुमार राय के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश तथा बिहार-उत्तर प्रदेश के ब्रह्मर्षि समाज के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। आशीष कुमार राय के साथ-साथ उनके परिवार और समर्थकों में भी खुशी की लहर है। समारोह में उपस्थित लोगों ने आशीष कुमार राय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही समाज के अन्य लोगों से भी समाज के हित में आगे आने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button