गाजीपुर: निवर्तमान बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह बने काशी क्षेत्र प्रवासी,खुशी

संवाददाता
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह को केंद्रीय नेतृत्व ने काशी का प्रवासी बनाये जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।कार्यकर्ताओं ने चंदन नगर स्थित उनके आवास पर पहुंच मीठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर सुनील सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हमेशा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए पद की गरिमा को बनाए रखने का प्रयास करूंगा।
पूर्व में भी जो पद और दायित्व मिला उसका निर्वहन मेरे द्वारा हमेशा बेहतर किया गया है। आगे भी निरन्तर पार्टी और उससे जुड़े हुए सभी दायित्वों और कार्यकर्ता बंधुओं के सम्मान का ख्याल रखने का भरपूर प्रयास जारी रहेगा। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भरोसा मेरे ऊपर किया गया है उस भरोसे पर कभी आंच नहीं आने दूंगा।
कार्यकर्ता बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमेशा आप लोगों द्वारा मुझे सम्मान दिया गया है, और हमेशा कार्यकर्ता बंधुओं के सुख दुख में सहभागी रहा हूं। आगे भी निरन्तर यह सिलसिला चलता रहेगा।
इस अवसर पर अवधेश राजभर जिला महामंत्री, प्रमोद राय विधानसभा मिडिया संयोजक, अमित तिवारी, संजीवन राजभर, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




