Slide 1
Slide 1
गाजीपुरस्पोर्ट्स

गाजीपुर:सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन 22 जनवरी को

डॉ एके राय
गाजीपुर। खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद में सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी  ने देते हुए बताया कि बताया कि उस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 22 जनवरी को प्रातः दस बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया है। इच्छुक सीनियर वर्ग के पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 22 जनवरी को प्रातः साढ़े नौ बजे तक दे सकते हैं। प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रतिभाग के लिए  पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों की जन्मतिथि 2008 से पूर्व की होनी चाहिए। पुरुषों की फ्रीस्टाइल वजन 57 किलो, 61 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 74 किलो, 79 किलो, 86 किलो, 92 किलो, 97 किलो, 125 किलो तक। वहीं ग्रीको रोमन में वजन 55 किलो, 60 किलो, 63 किलो, 67 किलो, 72 किलो, 77 किलो, 82 किलो, 87 किलो, 97 किलो व 130 किलो तक निर्धारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button