Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ : पुलिस झण्डा दिवस पर सीएम योगी को लगाया  पुलिस कलर फ्लैग पिन

डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज 23 नवम्बर को ‘पुलिस झण्डा दिवस’ गौरव और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके आवास पर पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली विरासत, अदम्य शौर्य, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज पुलिस बल के साहस, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश तथा जीएसओ टू डीजीपी के.एस. इमैन्युअल भी उपस्थित रहे। पुलिस झण्डा दिवस प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के समर्पण को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिवस पुलिस बल को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button