वाराणसी
वाराणसी : मासूम बेटियों के सिर से उठ गया पिता का साया, वजह बना बिजली का कटा तार

वाराणसी। सुजाबाद बंधा रोड स्थित खोरा बीर बाबा मंदिर के पास मंगलवार सुबह बिजली के कटे तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय वाहन चालक विष्णु साहनी की मौत हो गई। हादसे ने पत्नी और दो मासूम बेटियों से परिवार का सहारा छीन लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को स्टार्ट करने पहुंचे विष्णु करंट की चपेट में आ गए। बताया गया कि कटा हुआ बिजली का तार गाड़ी के संपर्क में था जिससे वाहन में करंट उतर गया और मौके पर ही मौत हो गया।




