Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : गहमर रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव

गाजीपुर (विवेकानंद राय ) । गहमर रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन के ठहराव की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से की जा रही इस मांग के पूरा होने से गहमर, सेवराई, जमानियां सहित आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और विशेष रूप से मुंबई की यात्रा अब पहले की अपेक्षा और आसान हो जाएगी। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी के अथक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो पाई है। ट्रेन के ठहराव की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि गहमर जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेन के ठहराव से आवागमन के साथ-साथ व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूरा होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इसके लिए प्रयास करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button