भदोही: टैरिफ की मार से कालीन उद्योग की स्थिति हो गई खतरनाक: पंकज बरनवाल

टैरिफ की वजह से बिजनेश बहोत तेजी से हो रहा डाउन, बायर माल उठाने में कर रहे आना-कानी
टैरिफ की मार झेल रहे निर्यातकों के ऊपर सीईपीसी द्वारा स्टाल का रेट कर दिया गया डबल
ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट…
भदोही। टैरिफ की मार से कालीन उद्योग की स्थिति हो गई खतरनाक। भारत सरकार को चाहिए कि निर्यातकों के सामने जो टैरिफ की शक्ल में कर उदय हुआ है उससे निजात दिलाए तभी कालीन उद्योग का अस्तित्व बच पाएगा। इस सम्बंध में भदोही कार्पेट्स के संस्थापक वरिष्ठ कालीन निर्यातक पंकज बरनवाल ने कहा टैरिफ जो ट्रंप सरकार ने अचानक लगा दिया है इससे इंडस्ट्रीज पर बुरा असर पड़ा है। बिजनेश बहोत तेजी से डाउन हो रहा है। बायर अपना माल उठाने में आना-कानी कर रहे हैं। कहा कोई भी बायर वहां 50 फीसदी टैक्स भरना नही चाहता और इधर नया माल बनाने में हम लोग परेशान हैं की नया माल बायर उठाएगा की नही। कहा इस समय स्थिति बहोत ही खतरनाक है इंडस्ट्रीज बुरे दौर से गुजर रही है उम्मीद है कि स्थिति ठीक हो जाय। श्री बरनवाल ने कहा ऐसे विषम परिस्थिति में भारत सरकार को चाहिए कि और सरकार से निवेदन भी करते है कि हम लोग सालो-साल सरकार को इनकमटैक्स दिया, जीएसटी दिया तो ऐसे समय मे सरकार इंडस्ट्रीज की मदद करे और इस टैरिफ में कम से कम आधा योगदान करे। कहा इस समय स्थिति ऐसी है कि हम लोग इम्प्लाई की अफोर्ड नही कर पा रहे हैं उनकी सैलरी हम कहां से दें। उनकी स्थिति देख रहे है कि उनकी जॉब जा रही है ऐसे स्थिति में उनका परिवार कैसे चले। कहा हम लोगो के हांथ में कुछ भी नही रह गया। सरकार को चाहिए कि इस पर तत्काल कुछ करे इसमे कोई इंक्वायरी या बहोत ज्यादा सर्वे न करें, टैरिफ लग चुका है। उन्होंने कहा भारत सरकार आधा टैरिफ को सहन करे और अमेरिका में निर्यात करने वालो को आधा टैरिफ का पैसा सरकार सब्सिडी दे। कहा 35 वर्षों में पहली बार उद्योग संकट से दौर से गुजर रहा है। ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ से सब कुछ रुक गया है उद्योग के ऊपर संकट के बादल छा गए हैं। कालीन उद्योग से जुड़े लाखो बुनकरों, मजदूरों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है।
चार दिवसी अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला लगने वाला…
ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ से इंडस्ट्रीज जूझ ही रहा है उसपर सीईपीसी द्वारा निर्यातकों के ऊपर और बोझ डाल दिया गया। ज्ञात हो कि आगामी अक्टूबर माह भदोही में अंतर्राष्ट्रीय 4 दिवसीय कालीन मेला लगने जा रहा है। ऐसे समय मे एक तो टैरिफ का झटका उसपर सीईपीसी द्वारा मेले में स्टाल का रेट बढाने से और भी बोझ बढ़ गया। निर्यातक पंकज बरनवाल ने कहा फेयर में अमेरिकी कस्टमर के आने का बहोत कम चांस है टैरिफ की वजह से वैसे ही फेयर 60-70 परसेंट डाउन हो गया। कहा यहां नई चीज देखने को मिल रहा है कि सीईपीसी द्वारा स्टाल का रेट जस्ट डबल कर दिया गया है। कहा समझ मे नही आ रहा है कि किस आधार पर रेट डबल किया गया सीईपीसी के पदाधिकारी क्या कर रही है समझ में नही आरहा है। कहा इसमे निर्यातकों को कोई स्पोर्ट नही मिल रहा है इसमे सबको आवाज उठाने की जरूरत है।




