वाराणसी : शक्ति वंदन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वार्ता

अजित पाण्डेय / वाराणसी। गिरजादेवी सांस्कृतिक संकुल,चौकाघाट में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल को विपक्ष सर्वसम्मति से पास कराए। वरना महिलाएं न्याय करेंगी। महिलाओ की यह धमकी नहीं विनम्र आग्रह है। सदन में सपा मुखिया अखिलेश यादव के सास बहू सीरियल पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह सास बहू वाली हार गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश में दम है तो पैतृक सीट, गढ़ छोड़ कहीं से चुनाव जीत कर दिखा दें, हमने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके गढ़ में हरा कर दिखाया था। सपा के मुखिया गोरखपुर से जाकर चुनाव लड़ लें। महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरोध पर कहा कि संविधान में किसी को धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रविधान नहीं है। अखिलेश यादव को यह पता होना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत की महिलाओं के साथ सभी दल न्याय करें। नारी के इस सम्मान में खलल डालने वालों को देश माफ नहीं करेगा। प्रेस वार्ता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर नीरजा माधव मृदुला जायसवाल ,साधना वेदांती ,रचना अग्रवाल ,पूनम मौर्या, डॉ आनंद प्रभा,अपराजिता सोनकर,मीना चौबे,रिचा सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि , अशोक पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय रहे।



