उत्तर प्रदेशएजुकेशनवाराणसी
डॉ. आनन्द कुमार सिंह का बतौर सहायक कुलसचिव काशी विद्यापीठ हुआ स्थानान्तरण

डॉ शिव यादव
वाराणसी। डॉ. आनन्द कुमार सिंह को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का सहायक कुलसचिव बनाया है। उच्च शिक्षा अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शुक्रवार को जारी पत्र के अनुसार आनंद कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव, मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर (सम्बद्ध महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी) को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से की गयी उनकी सम्बद्धता समाप्त कर स्थानान्तरित करते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में तैनाती प्रदान की गयी है। बता दें कि इससे पहले आनन्द कुमार सिंह, काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध होकर बतौर सहायक कुलसचिव समिति अनुभाग एवं सम्बद्धता विभाग का कार्य देख रहे थे।




