
सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूँजने लगा शहर
ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट….
भदोही। रबीउल अव्वल का चांद रविवार को नज़र आया लोगो ने एक दूसरे के गले मिल मुबारकबाद दी जिसकी तस्दीक कई मदारिस के मुफ़्तियान व उल्मा-ए-कराम ने कर दी है। वहीं ईद मिलादिन्नबी स. के पुरबहारां मौके पर शहर के उल्मा-ए- दीन, हफ़्फ़ाज-ए-कराम सहित गुलामाने खैरुल बशर स. ने शहर वासियों को तहे दिल से मुबारकबाद दी और कहा की रबीउल अव्वल के बारहवी तारीख को पैग़म्बरे इस्लाम दुनिया में अमन के पैकर बन कर तशरीफ़ लाये। कहा इस महीने में हमे मानवता (इंसानियत) का दर्स मिला भाईचारे का सन्देश मिला जिसे हम उस सन्देश को लोगो तक पहुंचाने का काम जुलूसे आक़ा स.निकाल कर देते है। अल्हाज हाफिज परवेज अच्छे, हाफ़िज़ अशफ़ाक़ रब्बानी, हाफिज फ़हद अत्तारी, ने शहर वासियों को रबिउन्नूर का महीना शुरू होने पर बधाई देते हुए कहा रबीउल अव्वल का महीना अमन शान्ति भाईचारा एकता का सन्देश देता है। आशिके रसूल स.अब्दुल क़ादिर भोला ने शहर वासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा की रबीउल अव्वल के 12 तारीख सुबहे सादिक को दोनों जहां के मालिकों मुख्तार सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम दुनिया में तशरीफ़ लाए। मानवता प्यार मोहब्बत एकता भाईचारा का दर्स दिया हमें चाहिए नबी के बताए हुए बातो पर अमल कर ज़िन्दगी गुजारे। शैदाइ-ए- रसूल हाजी मुनीर अंसारी हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी ने ईद मिलादुन्नबी स.के पुरकैफ महीना शुरू होने पर शहर के लोगो को मुबारकबाद दी तो वहीँ इस महीने के सदके तुफेल में और रसूले पाक स.की सुन्नतो पर ज़िन्दगी गुजारने की बात कहीं। निर्यातक हाजी अनीस अंसारी, फिरोज अख्तर सिद्दीकी, परवेज अंसारी ने तमाम आशिकाने मुस्तफा स.को ईद मिलादुन्नबी पर मुबारकबाद देते हुए कहा की आक़ा स.की सुन्नतो पर ज़िन्दगी गुज़ारने वाला ही सच्चा आशिके रसूल है। वहीं शहर के तमाम शैदाई-ए- रसूल ने ईद मिलादुन्नबी स.के मौके पर मुबारकबाद देते हुए कहा की ये दिन आशिकाने मुस्तफा स.के लिए मुसर्रत भरा दिन होता है इस दिन साहबे क़ुरआन मुस्तफा जाने रहमत स.दुनिया में तशरीफ़ लाये और दुनिया वालो के लिए रहमत,शफायत और जरय-ए-नेजात बन कर आये इसलिए हम जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाते है। लोगो ने शहर वासियों सहित आलमे इस्लाम को ईद मिलादुन्नबी स. के आमद-आमद पर मुबारकबाद दी




