Slide 1
Slide 1
धर्म

भव्य गंगा आरती बना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र

पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर देव दीपावली का पर्व परम्परागत रुप से मनाया गया

चन्दौली। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर देव दीपावली का पर्व परम्परागत रुप से मनाया गया। जिसमें हजारों लोगों ने दीपक जलाया। जिससे घाट पर मानो देवताओं का आगमन हो गया था।
देव दीपावली कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर नगर के पूर्व सांसद इंजिनियर प्रवीण निषाद ने आकाश गंगा को उड़ाकर व गंगा में प्रज्जवलित दीप प्रवाहित करके किया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, संचालक अरविन्द पाण्डेय डॉक्टर ने आये हुए आगतुकों को माल्यार्पण करके व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। भव्य गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने गंगा सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना है। भगवान राम और निषाद राज की तरह समता मुलक़ समाज की स्थापना करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सनातन संस्कृति को अक्षुन्य बनाये रखने की आवश्यकता है।बलुआ प्रभारी निरीक्षक डॉ आशीष मिश्रा व निरीक्षक रमेश यादव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कृष्णानन्द पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, बनवारी पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, अभिमन्यु मिश्रा, अखिलेश अग्रहरि, संकठा राजभर, योगेंद्र मिश्रा, प्रिन्स त्रिपाठी, अमित पाण्डेय, चन्दन जायसवाल, अम्बुज पाठक, अरविन्द निषाद सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button