Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशभदोही

भदोही : जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को नव वर्ष की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

आफताब अंसारी
भदोही। नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति लेकर आए, यही उनकी कामना है। जिलाधिकारी ने वर्ष 2025 के दौरान जनपद में प्राप्त उपलब्धियों के लिए जनप्रतिनिधियों, जनपदवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से ही विकासात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति संभव हो सकी है। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि नववर्ष 2026 जनपद के लिए नई उम्मीदों, नई संभावनाओं एवं नई उपलब्धियों का वर्ष सिद्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनपद को विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के पथ पर अग्रसर करना है। इसके लिए नागरिकों का सहयोग, विश्वास एवं सुझाव अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नववर्ष में प्रशासन एवं जनता के बीच आपसी समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि नया वर्ष जनप्रतिनिधियों, जनपदवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया बंधुओं के जीवन में नई ऊर्जा, नई सफलताएं, खुशियां एवं सकारात्मक सोच लेकर आए तथा जनपद भदोही निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button