Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमवाराणसी

वाराणसी:विहिप काशी द्वारा पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन

नवरात्रि के पावन पर्व पर पूजा पंडालों में गरबा और डांडिया जैसे आयोजनों में विद्याधर्मियों के प्रवेश पर निषेध लगे

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल, गरबा और डांडिया जैसे आयोजनों में विधर्मियों के प्रवेश निषेध के सन्दर्भ में विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रांत के सह मंत्री  सत्यप्रकाश सिंह एवं विभाग मंत्री  कन्हैया सिंह ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी से मिलकर एक ज्ञापन दिया ।उक्त ज्ञापन में निवेदन किया गया कि ‘विगत कुछ वर्षों से दुर्गा पूजा पांडालों, डांडिया एवं गरबा जैसे आयोजनों में विधर्मियों का प्रवेश बढ़ता जा रहा है तथा वहाँ से बहनों के नृत्य का फोटो, वीडियो बनाकर उसमे AI का दुरपयोग करते हुए गलत तरह से परोसा जा रहा है। ऐसे प्रवेश के कारण ही लव जिहाद की संख्या बढ़ती चली जा रही है। कुछ दिन पूर्व गृह मंत्रालय ने भी यह बयान जारी किया था कि पूरे देश में कई लाख की संख्या में महिलायें मिसिंग हैं। यदि ऐसे आयोजनों में कोई समस्या आती है तो विश्व हिन्दू परिषद विधिक कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।’ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ‘हमारी धार्मिक आस्था,श्रद्धा व शक्ति उपासना के पर्व पर बहन – बेटियों की सुरक्षा हो सके, इसपर प्रशासन गंभीरता पूर्वक संज्ञान में ले। जिसके कारण ऐसे आयोजनों में सुरक्षा की सख्त आवश्यकता है। इस अवसर पर राजेश कुमार पांडेय जिला अध्यक्ष, डॉक्टर विनय जिला मंत्री , विशाल सिंह जिला उपाध्यक्ष काशी दक्षिण, पवन कुमार पाठक जिला मंत्री काशी, राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button