Slide 1
Slide 1
वाराणसीस्पोर्ट्स

वाराणसी : 12 बार की चैम्पियन आनंद क्रिकेट अकादमी प्रतिष्ठापरक डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

अजीत पाण्डेय /वाराणसी। बनारस क्रिकेट क्लब को 96 रनों से हराया सिधांत पाठक का विस्फोटक शतक 131 रन कप्तान ऋषभ मिश्रा 31 रन भानू मिश्रा 60 रन सूरज यादव 52 रन एवं नितिन यादव 4/42 का चमकदार प्रदर्शन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशानिर्देशों पर वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतिष्ठित बाबू तैलंग ट्रॉफी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में 12 बार की चैम्पियन आनंद क्रिकेट अकादमी सेमीफाइनल में जार्डन क्रिकेट ग्राउंड अमोली भगतुवा में लीग के पूल सी का आखिरी मैच आनंद क्रिकेट अकादमी और बनारस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। आनंद क्रिकेट अकादमी के कप्तान ऋषभ मिश्रा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया आनंद क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवरों में 08 विकेट पर 316 रनों का इस वर्ष का रिकार्ड स्कोर खड़ा किया जिसमें सिधांत पाठक ने विस्फोटक शतक 131 रन (66 गेंद 11×4,7×6)भानू मिश्रा ने 60 रन (52 गेंद, 5×4,4×6) कप्तान ऋषभ मिश्रा 31 रन (30 गेंद 3×4,2×6),सूरज यादव 52 रन (35 गेंद 5×4,2×6) के संयुक्त प्रयास से आनंद क्रिकेट अकादमी का इस वर्ष का सबसे बड़ा स्कोर बना। बनारस क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान अजय पांडे ने 4/54 एवं सचिन पटेल 3/43 बढ़िया बोलिंग किया जवाब में बनारस क्रिकेट क्लब 31.4 ओवरों में 220 रन ही बना पायी टीम की ओर से उत्तम त्रिपाठी ने 92 रन (62 गेंद 8×4,4×6),सचिन पटेल ने 42 रन (20 गेंद, 7×4,1×6)एवं कान्हा मिश्रा ने 37 रन (29 गेंद, 3×4,1×6) प्रमुख स्कोरर रहे आनंद क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में नितिन यादव 4/42 सौरभ यादव 2/32 अरमान आलम 2/31 एवं अनुराग रघुवंशी व रितिक सैनी ने 1/1 विकेट लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button