
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर में रचनात्मक लेखन मंच न्यास वाराणसी उप शाखा बरेली के सौजन्य से हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर पृथ्वीश नाग (पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप (वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व हिंदी विभाग अध्यक्ष, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) एवं हृदय नारायण सिंह (वरिष्ठ अन्वेक्षक) राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन भारत सरकार वाराणसी, स्कूल प्रबंधक राजेश कुमार राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय, उपाध्यक्ष प्रवीण के कर द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम की उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत हिंदी विभाग अध्यक्ष नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल ने अपने स्वागत उद्बोधन से किया । इस अवसर पर बच्चों ने मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, कृतार्थ ने भाषण तथा सक्षम पांडे ने “नमो नमो जय शंकर” गीत प्रस्तुत किया। बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने अपनी रचनाओं के साथ अन्य कवियों की रचनाओं की ओजस्वी प्रस्तुतियां दी।प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हिंदी भाषा हमारी अपनी संस्कृति की भाषा है संवाद एवं हृदय की भाषा है इस भाषा का ज्ञान एवं व्यवहार हमारे युवा पीढ़ी में होना चाहिए।मुख्य अतिथि ने अपने विचार आलोकित करते हुए बच्चों को उत्साह वर्धन किया उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की उन्होंने बताया कि यद्यपि आज के परिवेश में अंग्रेजी का प्रचलन है परंतु हमारे आने वाली पीढियां में हमें अपनी भाषा का सम्मान करना एक संस्कार की तरह सीखना होगा, ताकि वह भविष्य में भाषा का सम्मान एवं व्यवहार करें। विशिष्ट अतिथियों ने भी बच्चों में अपनी भाषा के लिए ज्ञान एवं विधाता की बीच बोने एवं उसे वृक्ष की भांति व्यापक बनाने एवं जीवन में भाषा के माध्यम से आगे बढ़ाने की प्रेरणा बच्चों को दी। इस अवसर पर रचनात्मक लेखन समिति द्वारा प्रेषित कवियत्री मानवी सिंह ने भी अपना मनमोहन काव्य पाठ प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने निबंध एवं सुलेख प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा मुख्य अतिथि एवं गणमान्य पदाधिकारी ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया ।कार्यक्रम में मंच संचालन छात्रा नैना एवं सृजल ने किया। शिक्षिका श्रीमती अंजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देखकर कार्यक्रम का समापन किया।




