Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशकारोबारवाराणसी

बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक का सोमेश कुमार ने अतिरिक्त कार्यभार संभाला

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी

हिंदुस्तान संदेश
भारतीय रेल सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कैडर के 1987 बैच के वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारी श्री सोमेश कुमार ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया है। वर्तमान में वे रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली में अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। श्री कुमार ने वर्ष 1991 में झाँसी मंडल में सहायक विद्युत इंजीनियर (सामान्य) के रूप में भारतीय रेल सेवा में अपना करियर प्रारंभ किया था। लगभग 34 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा अवधि में उन्होंने रेलवे के अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है।झाँसी, बरेका, भोपाल, नागपुर, अंबाला,लखनऊ,सिकंदराबाद एवं चेन्नई जैसे प्रमुख जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उल्लेखनीय उपलब्धियाँ:
प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद के रूप में उनके कार्यकाल में, दक्षिण मध्य रेलवे को राष्ट्रीय स्तर पर चार ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्राप्त हुए जो किसी भी क्षेत्रीय रेलवे द्वारा प्राप्त सर्वाधिक थे। इसके अतिरिक्त विभिन्न मंडलों को पाँच राज्य स्तरीय और छह C I I पुरस्कार भी प्राप्त हुए।
नागपुर मंडल में उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रदर्शन:मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर के रूप में, उनके कार्यकाल में मंडल ने रेलवे सप्ताह 2018-19 में 7 शील्ड और 2019-20 में 8 शील्ड प्राप्त कीं। साथ ही, माल लदान में वृद्धि के लिए उन्हें रेलवे बोर्ड द्वारा विशेष प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर,दक्षिण रेलवे के रूप में उन्होंने 100% विद्युतीकरण और क्रू प्रबंधन प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह है। सोमेश कुमार मार्च 2005 से नवंबर 2011 तक बरेका में उप मुख्य डिजाइन  इंजीनियर (ई.एम.) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button