Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

लखनऊ : राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

ऐशबाग में रोकी गई ट्रेन, चला सघन तलाशी अभियान

लखनऊ। तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जा रही ट्रेन संख्या 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस में मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। लखनऊ के ऐशबाग जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते लगभग एक घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो ट्रेन को गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया । मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह लगभग 9:15 बजे आरपीएफ कंट्रोल रूम को किसी यात्री ने फोन कर राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। ट्रेन कुछ ही देर में ऐशबाग जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचने वाली थी, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।आरपीएफ,जीआरपी और अन्य सुरक्षा बलों की टीम प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई।साथ ही डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। एहतियातन प्लेटफॉर्म नंबर एक को सील कर दिया गया। वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुबह करीब 10 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही सघन तलाशी अभियान शुरू कर दी गई। सुरक्षा कर्मियों ने ट्रेन की सभी बोगियों की बारीकी से तलाशी ली। यात्रियों के सामानों की भी जांच की गई। इसके अलावा लगेज वैन और अन्य डिब्बों को भी खंगाला गया। लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक चले सघन तलाशी अभियान के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली । सुरक्षा एजेंसियों ने केवल ट्रेन ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म नंबर एक की भी जांच की। प्लेटफॉर्म पर मौजूद बेंचों, यात्रियों के सामान और आसपास के क्षेत्र की भी तलाशी ली गई। इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। वहीं जांच पूरी होने और सूचना को अफवाह पाए जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद सुबह लगभग 11 बजे राप्तीसागर एक्सप्रेस को गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button