आजमगढ़उत्तर प्रदेश
आजमगढ़:प्रतापगढ़ के युवक को आजमगढ़ कोर्ट ने दी 2 साल 9 माह की सजा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। प्रतापगढ़ जनपद के अंतु थाना क्षेत्र के नेवादा कला गांव निवासी विकास सिंह उर्फ विक्की ठाकुर को सीजेएम कोर्ट आजमगढ़ ने दो साल नौ महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई। उसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए अफवाह फैलाने का दोषी पाया गया। पांच जनवरी 2023 को उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने थाने में तहरीर दी कि विकास सिंह अफवाहें फैलाकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था। इस पर मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले में कुल छह गवाहों के बयान दर्ज किए गए। साक्ष्यों और गवाही के आधार पर अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। आरोपी विकास सिंह उर्फ विक्की ठाकुर प्रतापगढ़ जनपद के अंतु थाना क्षेत्र के नेवादा कला गांव का निवासी है।




