
Report By Utpal Dada
वाराणसी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गेल इंडिया का नेटवर्क दिन प्रतिदिन विस्तार कर रहा है। चितईपुर स्थित डीएनएस लॉन मे रविवार को गेल द्वारा पीएनजी आपूर्ति शुरू की गई। उद्घाटन के इस मौके पर गेल इंडिया के श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक ( जीएम) एवं वाराणसी सीजीडी परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेल (इंडिया) लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री नवाज़िश अली अंसारी (उप महाप्रबंधक प्रोजेक्ट्स) शामिल रहे, जिनके नेतृत्व में वाराणसी में संपूर्ण पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्री जे.आकाश (मार्केटिंग) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर गेल के महाप्रबंधक पर ने बताया कि,इस लॉन को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ना एक नई पहल की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि, गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रतिमाह लगभग 35 एलपीजी सिलेंडरों की खपत करता था, जबकि विवाह और उत्सव के मौसम में यह खपत उल्लेखनीय रूप से बढ़ जाती थी। पीएनजी की सुविधा उपलब्ध होने से अब लॉन को निर्बाध गैस आपूर्ति, उच्च स्तर की सुरक्षा, परिचालन लागत में उल्लेखनीय कमी तथा पर्यावरण‑अनुकूल ईंधन के उपयोग जैसे अनेक लाभ प्राप्त होंगे। इसके साथ‑साथ एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन एवं बार‑बार रिफिलिंग से जुड़ी समस्याओं से भी पूरी तरह निजात मिलेगी।



