Slide 1
Slide 1
वाराणसीसम्मान

वाराणसी : डॉ सैगल इंटरनेशन मेडिकल लॉरियाट से किए गए सम्मानित 

संवाददाता / वाराणसी। भारत के प्रख्यात सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ अजीत सैगल को भारत सरकार कला मंत्रालय के उपक्रम में हिंदुस्तान कला एवं संस्कृति यात्रा के वार्षिक अधिवेशन जो 24 अप्रैल को हनोई वियतनाम में भारतीय दूतावास के काउंसलर एस चिंपाओ के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया । डॉ अजीत सैगल व मध्य प्रदेश सरकार में निदेशक साहित्य एकेडमी विकास दवे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित थे।हिंदुस्तान आर्ट एवं संस्कृति यात्रा के सम्मलेन में विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ लोगों को सम्मानित करने की परम्परा है । सम्मलेन में मेडिकल के क्षेत्र में डा सैगल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ रुप में और अपने शोध डॉ सैगल एचटीओ प्लेट के पेटेंट के लिए “इंटरनेशन मेडिकल लॉरियाट सम्मान ” काउंसलर एस चिंपाओ ने प्रदान किया। डॉ सैगल को सम्मान मिलने पर विख्यात तबला वादक पंडित प्रसन्नजीत पोद्दार , गुरु गजेंद्र पांडा ने हार्दिक बधाई दी। डॉ सैगल पत्नी डॉ बेला सैगल सहित 55 सदस्यीय भारतीय दल के साथ वियतनाम यात्रा पर गए थे । कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत वियतनाम मैत्री फेस्टिवल में सैकड़ों की संख्या में वियतनाम के कलाकारों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button