Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी: बच्चों ने श्रीकृष्ण के रूप में सबका मन मोह लिया

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 मंगलवार को नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल सुसुवाही स्थित परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक  राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष  प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर राय तथा सीनियर एवं जूनियर समन्वयक सुश्री सत्यप्रिया सिंह एवं असीम कुमार घोषाल ने मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पअर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण श्री कृष्ण झांकी का अनावरण कर किया।  इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, कविता, श्लोक, एवं गीता पाठ, भाषण तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने मनमोहक रूप सज्जा ने सबके मन को मोह लिया। वैष्णवी, गर्वित, ने नृत्य तथा आराध्या एवं देवांश ने भाषण प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया। प्राची एवं दिव्यांशी ने गीता पाठ सुनाकर  सबको कर्म एवं कर्तव्य के प्रति सजग किया, इन सभी प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन शिक्षिका श्रीमती प्रियंवदा राय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ । श्री कृष्ण झांकी को प्रस्तुत करने में कला शिक्षक सत्येंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।  कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षकों का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button