Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर: ट्रांसफार्मर से भरी पिकअप की टक्कर से PAC जवान की मौत, चालक फरार

औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर हादसा, ड्यूटी से घर लौट रहा था जवान

बुलंदशहर/ संवाददाता, मोहित त्यागी। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क हादसे में PAC के जवान की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रांसफार्मर से भरी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार जवान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर गांव रतनपुर भट्टे के सामने हुआ। PAC की 41 वीं बटालियन गाजियाबाद में तैनात जवान प्रशांत जाटव ड्यूटी करके बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रांसफार्मर से भरी पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची औरंगाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पिकअप को सीसीटीवी के आधार पर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। मृतक प्रशांत जाटव खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जवासा का रहने वाला था। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button