Blog
वाराणसी में पीएम मोदी ने सम्यक ओझा का जाना हाल

सुशील कुमार मिश्र
हिंदुस्तान संदेश / वाराणसी । रविवार को के पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान एक आत्मीय और यादगार पल देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने सम्यक ओझा से मुलाकात की, उनके कंधे पर हाथ रखकर स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सम्यक ओझा की पढ़ाई- लिखाई को लेकर भी चर्चा हुई।प्रधानमंत्री का यह स्नेहपूर्ण व्यवहार मुलाकात को विशेष बना गया। कंधे पर हाथ रखकर अपनत्व के साथ बातचीत करना उनके सहज और आत्मीय व्यक्तित्व को दर्शाता है। सम्यक ओझा की पढ़ाई और भविष्य के प्रति प्रधानमंत्री जी की रुचि ने इस मुलाकात को यादगार बना दिया। यह क्षण स्नेह, प्रोत्साहन और आत्मीय संवाद की एक सुंदर मिसाल बन गया। सम्यक ओझा सुप्रसिद्ध दिव्यांग कार्यकर्ता दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा के पुत्र हैं।



