Slide 1
Slide 1
राजनीति

आम आदमी की आवाज बनना चाहती हैं प्रो. सबीहा परवीन

अमेरिका में प्रोफेसर रहीं सबीहा ने सपा मुखिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

प्रो. सबीहा परवीन
प्रो. सबीहा परवीन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में पीएचडी करने के बाद  द ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर डॉ. सबीहा परवीन ने सोमवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश सिंह यादव के हाथों पार्टी की सदस्यता ली।

उन्होंने कहा कि यहां पर एक पार्टी की सदस्यता लेने नहीं आए हैं। अखिलेश भैया ने पीडीए का जो मिशन शुरू किया है उसका एक हिस्सा बनने आए हैं। एक मुस्लिम महिला होने के नाते जो दर्द महसूस करते हैं वह आप लोगों के साथ शेयर करने आए हैं। यहां पर हम सबके डेमोक्रेटिक राइट कुचले जा रहे हैं। उनको फिर से लड़कर लेना होगा। इसके लिए हम सबको मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। अखिलेश भैया के साथ काम कर उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से हम आते हैं। उसके लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। इसीलिए हम राजनीति में आए हैं। भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं। सिर्फ विश्वगुरू कहने से भारत विश्वगुरु नहीं बनेगा। हम चाहते हैं कि दूसरे देश हमको विश्वगुरु मानें। इसके लिए काम करना होगा।

उसके लिए बहतरीन ब्रेन की जरूरत है। आप लोग हैरान होंगे कि लोग भारत को छोड़कर जा रहे हैं और हम अमेरिका से भारत आ रहे हैं। इसके लिए एक वजह है कि हमारे पूर्वजों ने देश के लिए बहुत की कुर्बानी दी। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए आए हैं। अब वक्त हमारा है। अपने देश के लिए हमको भी कुर्बानी देनी है। हम अपना चमकता करियर छोड़कर आए हैं। देश को फिर से बचाना है। जो हमारी कुर्बानी है वह देश और प्रदेश के लिए काम आ सके। आम आदमी के काम आ सके। हम आम आदमी की आवाज बनना चाहते हैं। प्रो. सबीहा ने कहा कि हम शिक्षा के लिए भी काम करना चाहते हैं। उसमें भी महिला शिक्षा, रोजगार और रिसर्च में काम करना चाहते हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में पार्किंसन रोग तथा अन्य तंत्रिका संबंधी बीमारियों पर वैज्ञानिक अनुसंधान किया।

सपा कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश सिंह यादव ने पार्टी का पटका पहनाकर उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। प्रो. सबीहा कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के गांव डोमघर की रहने वाली हैं। उनके पिता एडवोकेट नौशे खां भी सियासत से जुड़े रहे हैं। वह कांग्रेस में लंबे समय तक कई पदों पर रहे। प्रो. सबीहा के भाई मोहम्मद शहरोज भी समाजसेवा से जुड़े हैं। इस घराने का पूरे क्षेत्र में काफी रसूख है।

प्रो. सबीहा का कहना है कि पिता सियासत में हैं। उनको देखकर ही बढ़ी हुई हैं। इसीलिए सियासत में आने का इरादा हुआ। वह कुंदरकी विधानसभा से चुनाव लड़ने की भी इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश भैया का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की विधायक बनकर विकास करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ सपा नेता मौजूद रहे। कई और दूसरी पार्टी के नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ली।

 

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button