Slide 1
Slide 1
आजमगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

आजमगढ़:मोदी सरकार की योजनाएं देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने पर केंद्रित: नीरज शेखर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 11 वर्षों के उपलक्ष्य हुई प्रेस वार्ता

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं जनकल्याण, जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने पर केंद्रित हैं। पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और तकनीक को मजबूत किया। आपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। स्वदेशी रक्षा उपकरण जैसे एस-400, ब्रह्मोस, तेजस और प्रचंड हेलीकॉप्टर के साथ भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, और रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
मोदी सरकार ने आपरेशन गंगा, आपरेशन देवी शक्ति और वंदे भारत मिशन के जरिए संकटकाल में लाखों भारतीयों को सुरक्षित निकाला। नक्सलवाद प्रभावित जिले कम हुए, और घटनाओं में 70% कमी आई। भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से 44 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों तक पहुंचे। जन धन योजना से 55 करोड़ बैंक खाते खुले। इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी आई, चिनाब ब्रिज, वंदे भारत ट्रेनें, और 160 हवाई अड्डों ने हवाई सफर को किफायती बनाया। पीएम आवास योजना से 4 करोड़ पक्के घर, जल जीवन मिशन से 15 करोड़ घरों में नल, और स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय बने। अनुच्छेद 370 हटाने, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, राम मंदिर और स्टेचू ऑफ यूनिटी जैसे कदमों से विकास और विरासत को बढ़ावा मिला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक समाप्ति और आयुष्मान भारत से 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी हुए। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर, अशोक सिंह, मुराहू राजभर, ब्रजेश यादव और विवेक निषाद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button