Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़ : चोरी के सामान के साथ निरहुआ गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के थाना सिधारी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए अभियुक्त अभिषेक कुमार गुप्ता उर्फ निरहुआ  को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल चार्जर, इयरफोन व ₹800 नगद बरामद किए गए। शनिवार को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमिश्नरी कार्यालय के पास लगभग एक बजे अभियुक्त अभिषेक कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम मुन्डा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने बीते 13 दिसम्बर को अनिल की दुकान (मारुति वर्कशॉप), नरौली में चोरी की थी। चोरी के दौरान कपड़े भी उठाए गए थे जिन्हें बाद में फेंक दिया गया।  अभियुक्त ने चोरी करने का कारण गलत संगत और पैसों की लालच बताया। पुलिस ने आरोपी के  खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button