Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

बलियां: संदिग्ध हालात में युवक ने  लगाई फांसी, मौत

गड़वार (बलिया) स्थानीय कस्बा के स्व० रविन्द्र सिंह का 27 वर्षीय पुत्र वीर विक्रम सिंह ने रोशनदान के सहारे रजाई के खोल गर्दन में लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना  पर पहुंची पीआरवी 112 नम्बर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार दो भाइयों में छोटा था। वह हैदराबाद में रहकर मजदूरी का काम करता था। 20 दिन पूर्व गांव आया था। शुक्रवार की दोपहर कमरे का दरवाजा बन्दकर रोशनदान के छड़ में रजाई के खोल का फंदा लगा लिया। दोपहर के करीब खाने के लिए उसकी भाभी ने आवाज लगाई लेकिन कोई जबाव नही मिलने पर आसपास के लोगों को सूचना दी। लोग पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा तो अन्दर का नजारा देखकर अवाक रह गए। तत्काल पुलिस को लोगों ने सूचना दी। घटना की सूचना पर मां उर्मिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। (रिपोर्ट -तिलक कुमार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button