Slide 1
Slide 1
क्राइमभदोही

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की सूचना पर भदोही पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही

आफताब अंसारी
भदोही। थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत मेटा (इंस्टाग्राम) कंपनी की ओर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आत्महत्या करने की टैगलाइन के साथ वीडियो/स्टेटस अपलोड करने की जानकारी मिली थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए थाना ऊंज प्रभारी निरीक्षक द्वारा मय पुलिस बल के साथ तत्काल युवक के निवास स्थान पर पहुंचकर युवक व उसके परिजनों से विस्तृत वार्ता की गई। जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो/स्टेटस में आत्महत्या का कोई प्रयास नहीं किया गया था, बल्कि युवक द्वारा भूलवश आत्महत्या करने जैसी टैगलाइन के साथ स्टेटस अपलोड कर दिया गया था। युवक पूरी तरह सुरक्षित व स्वस्थ है तथा उसकी आत्महत्या करने की कोई मंशा या इरादा नहीं है। वह वर्तमान में सामान्य रूप से अपने परिवार के साथ है। थाना प्रभारी द्वारा युवक एवं उसके परिजनों को सोशल मीडिया पर इस प्रकार की संवेदनशील टैगलाइन/कैप्शन लगाने के गम्भीर परिणामों से अवगत कराया गया तथा हिदायत दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या अन्य परेशानी होने पर निम्न विकल्प अपनाने की सलाह दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button