Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:भाजपा नेता से उलझना युवक को भारी पड़ा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के अहरौला क्षेत्र के एक युवक को भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य अजय श्रीवास्तव से अनावश्यक उलझना महंगा पड़ गया। बाजार के पवई मोड़ तिराहे पर हुई हाथापाई के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।माहुल वार्ड नंबर 9 के निवासी अजय श्रीवास्तव भाजपा लालगंज जिला कार्य समिति सदस्य हैं। वे नगर पंचायत चेयरमैन पद का चुनाव भी भाजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। गुरुवार शाम वे अपनी कार बाजार के पवई मोड़ तिराहे पर खड़ी कर उतर रहे थे, तभी पवई थाना क्षेत्र के शाहराजा गॉंव के निवासी राजेंद्र यादव नामक युवक बाइक पर आया और अचानक उनसे उलझ गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया।तिराहे पर गश्त कर रहे माहुल चौकी के सिपाही वरुण निषाद ने हड़बड़ी में मारपीट करता युवक को पकड़ लिया और अहरौला थाने ले गए। अजय श्रीवास्तव की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने राजेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शांति भंग की धारा में चालान उपजिलाधिकारी फूलपुर के न्यायालय में पेश किया गया।उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने जमानत याचिका खारिज करते हुए राजेंद्र यादव को 14 दिनों के लिए मंडल कारागार आजमगढ़ भेज दिया। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button