क्राइम
बुलंदशहर : खानपुर में दबंगों का कहर
युवक को लाठी-डंडों और रॉड से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

मोहित त्यागी/ बुलंदशहर । खानपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरावली में दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में कई दबंग एक युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। युवक जमीन पर गिरा हुआ हैं हमलावर लगातार वार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पीड़ित युवक पर ये जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित की तहरीर पर खानपुर थाने में मामला दर्ज हो गया है। शिकायत में आरोपियों पर धारदार हथियार और पिस्टल तानने का भी आरोप है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है।



