वाराणसी : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन

वाराणसी ( सुशील कुमार मिश्र )। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव एवं श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020–23 में बी.पी.ए. (गायन – उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) तथा वर्ष 2023–25 में एम.पी.ए. (गायन – उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वे संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।
दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके चयन पर प्रो. संगीता पंडित, संकाय प्रमुख, संगीत एवं मंच कला संकाय एवं विभागाध्यक्षा, गायन विभाग; प्रो. राम शंकर, समन्वयक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप; प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



